Go!
अमरदीप सिंह बने अखिल भारतीय पंचायत संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष

अमरदीप सिंह बने अखिल भारतीय पंचायत संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली 

रुधौली: अखिल भारतीय पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को विकासखंड रुधौली के सभागार में समस्त ग्राम प्रधानों की एक बैठक बुलाई गई थी, बैठक में बुधवार को मनरेगा मे आनलाइन हाजिरी के विरोध सहित अन्य मुद्दों को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथाअखिल भारतीय पंचायत संगठन के बैनर तले रुधौली ब्लाक इकाई का गठन किया गया।

     नई इकाई के गठन के क्रम में ग्राम पंचायत बहादुरपुर के प्रधान अमरदीप सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा धर्मेंद्र चौधरी, अभिषेक सिंह मनीष व अख़लाक़ अहमद को संयुक्त रूप से महामंत्री हैदर अली, पंकज सिंह, मोहम्मद सिद्दीक खान व उमाकांत वर्मा को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष सोहेल खान को कोषाध्यक्ष हरीलाल चौधरी पेशकार, रज्जाक खान, जय कुमार यादव व रजनीश प्रताप सिंह को मंत्रीपद का दायित्व दिया गया। ब्लॉक इकाई के गठन के बाद जिलाध्यक्ष समेत मौजूद अन्य प्रधानों द्वारा नवागत पदाधिकारियों को माला माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सईद अहमद, करीम अली, अब्दुल रशीद, संजय कुमार,  प्रमोद कुमार चौधरी, अखिलेश कुमार, राजेश चौधरी, बुधीराम आदि मौजूद रहे।

| |
Leave a comment
PMP6

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams