Go!
मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील मेंहनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील मेंहनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण


उपेंद्र कुमार पांडेय

आज़मगढ़ :: मण्डलायुक्त विवेक एवं डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को तहसील मेंहनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया गया तथा आमजन से उनकी समस्याओं को सुना। जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान अधिकारियों के समक्ष कुल 47 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें राजस्व के 21, पुलिस विभाग के 17, विकास के 6, विद्युत के 2 तथा एक प्रार्थना पत्र पंचायत विभाग से सम्बन्धित थे। मण्डलायुक्त विवेक द्वारा मौके पर 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा उन्होंने दो शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर मौके पर भेजा। मण्डलायुक्त के समक्ष ग्राम जाफरपुर निवासी राजनाथ चौहान द्वारा इस आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनकी भूमि पर पत्थर नसब के उपरान्त विपक्षी द्वारा पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया, जिसकी कई बार शिकायत करने पर भी राजस्व निरीक्षक मेंहनगर, अरविन्द यादव द्वारा कोई विधिक कार्यवाही नहीं की गयी। इसी प्रकार एक अन्य शिकायतकर्ता ग्राम जियापुर निवासी गया विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि मा. न्यायालय, उपजिलाधिकारी द्वारा पारित बॅंटवारे के आदेश का अनुपालन भी राजस्व निरीक्षक अरविन्द यादव द्वारा नहीं कराया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने इस स्थिति पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व निरीक्षक अरविन्द यादव को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पत्थर नसब के बाद पत्थर को उखाड़ कर फेंके जाने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाय। मण्डलायुक्त ने मौके पर प्राप्त अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों हस्तान्तरित करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि के अन्दर सभी प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित किया जाय।

            डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जो भी मामले प्राप्त होते हैं उसके निस्तारण में पूरी संजीदगी बरती जाय। उन्होंने यह भी निरर्देश दिया कि पत्थर नसब के मामलों में पत्थर उखाड़ने वालों के विरुद्ध राजस्व विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही तत्परता से की जाय। डीआईजी श्री सिंह ने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्राप्त पुलिस से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण का भी अवलोकन किया। मण्डलायुक्त एवं डीआईजी के निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी-वित्त एवं राजस्व गम्भीर सिंह, उपजिलाधिकारी मेंहनगर प्रशान्त कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस लालगंज भूपेश पाण्डेय, तहसीलदार मेंहनगर नवीन निश्छल त्रिपाठी आदि द्वारा आमजन से उनकी समस्याओं की सुनवाई की जा रही थी।

| |
Leave a comment
Y4A1

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams