Go!
खोराबार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति तरंगमय हुआ संपूर्ण क्षेत्र

खोराबार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति तरंगमय हुआ संपूर्ण क्षेत्र


निज प्रतिनिधि 

गोरखपुर। आजादी का अमृत महोत्सव और "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खोराबार ब्लॉक में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे खोराबार ब्लॉक सभागार से हुआ, जिसका नेतृत्व खोराबार ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल तथा चारगांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह मुन्ना ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ ब्लॉक मुख्यालय से रानी दिया चौराहे तक पैदल मार्च करते हुए पहुँचे और पुनः ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में 1:45 बजे यात्रा का समापन किया गया।

महानगर मंत्री एवं चारगांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह मुन्ना ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को जागृत करना, सशस्त्र बलों के साहस व बलिदान को सम्मान देना और देशभक्ति की भावना को प्रबल करना है। खोराबार ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल ने बताया कि यह यात्रा "हर घर तिरंगा" आंदोलन का हिस्सा है, जिसके तहत लोगों को 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष राम केवल पासवान ने कहा कि 9 से 15 अगस्त तक चलने वाला यह अभियान भारत की स्वतंत्रता के 79वें वर्ष के उत्सव का अंग है। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों का स्वागत किया और देशभक्ति के गीतों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामकेवल पासवान ने की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा दिनेश यदुवंशी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्नीलाल चौहान, प्रहलाद सिंह, कृष्ण चंद्र वर्मा, अशोक चौधरी, जितेंद्र कनौजिया, अवध बिहारी कसौधन, रामजी गुप्ता, विजय यादव, दिनेश राय, बलिंदर राय, आदित्य गुप्ता, कमलेश पाठक, पंकज कसौधन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
81S3

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams