Go!
गौरा विधानसभा में रईस अहमद के आवास पर मनाई गई काशीराम की पुण्यतिथि

गौरा विधानसभा में रईस अहमद के आवास पर मनाई गई काशीराम की पुण्यतिथि

 

 

राकेश सिंह 

गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बभनजोत के रेडवालिया गांव में मान्यवर कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिंदेश्वर प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा ने कांशीराम को बहुजन नायक और महान समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि कांशीराम दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने जोर दिया कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांशीराम जी का संघर्ष हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया। और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है आज ही से आज ही लोगों के बीच में जाएं और अपने नेता के द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच में पहुंचाएं और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएं कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मोहन यादव ने किया। इस मौके पर अशोक यादव जिला सचिव समाजवादी पार्टी राहुल यादव प्रदेश सचिव युजन सभा पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी नरेंद्र यादव, बसंत यादव जिला सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ , राम जीत यादव जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी मृत्युंजय सिंह, विनय यादव, सरवन वर्मा, दिलीप वर्मा, केडी वर्मा, बबुन्ने प्रधान, , राहुल , मुन्नालाल चौहान, आशुतोष वर्मा, मास्टर इरफान , राजू गौतम ,संजय प्रजा पति ,इबरार अहमद राजेन्द्र निषाद, मास्टर,राशिद, सुनील यादव मास्टर फरीद समेत तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

| |
Leave a comment
T534

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams