मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0के तहत् चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक कर दिए गए हेल्पलाइन नंबर
खोड़ारे में बहू बेटी सम्मेलन महिलाओं को किया जागरूक मिशन शक्ति 5.0 के तहत सुनी समस्याएं बताए गए हेल्पलाइन नंबर।
खिलाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में 26 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया।सम्मेलन का नेतृत्व उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने किया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जैसवाल के निर्देश पर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकार विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में महिलाओं और बालिकाओं के ऊपर हो रहे अपराधों जैसे छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न,बाल अपराध, और एसिड अटैक, की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाई गई। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्हें प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र के महत्व से भी अवगत कराया गया। इस दौरान सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी वाले पंपलेट भी वितरित किए गए महिलाओं को यूपी आपातकालीन सेवा-112 विमान पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 जैसे नंबरों के बारे में बताया गया इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला, आरक्षी आदर्श वर्मा, आरक्षी नितेश साहू, महिला आरक्षी वंदना अग्निहोत्री, और महिला आरक्षी ऋतिका सिंह, सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे