Go!
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत, एम्स में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत, एम्स में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


रिपोर्ट– विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर (गोरखपुर)

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे के समीप शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे गोरखपुर एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पिपराईच थाना क्षेत्र के उसका निवासी ओमप्रकाश उपाध्याय (58 वर्ष) पुत्र स्व. विष्णुदेव उपाध्याय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश किसी कार्य से सोनबरसा बाजार गए थे और वापस लौटते समय जैसे ही जगदीशपुर कस्बे के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

ठोकर लगने से वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्स पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

| |
Leave a comment
YV9T

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams