Go!
ग्रामीण स्टेडियम दुबौली बदहाली का शिकार, गंदगी से परेशान खिलाड़ी

ग्रामीण स्टेडियम दुबौली बदहाली का शिकार, गंदगी से परेशान खिलाड़ी

निज प्रतिनिधि 

गोरखपुर। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत ग्रामीण स्टेडियम दुबौली, विकास खंड ब्रह्मपुर की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम सभा दुबौली निवासी ऋषिकेश यादव ने स्टेडियम में गंदगी और रखरखाव की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस संबंध में शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
प्रार्थी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। शासन स्तर से समय-समय पर स्टेडियम की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए बजट भी आवंटित किया जाता है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्टेडियम की नियमित सफाई नहीं हो रही है।
स्थिति यह है कि स्टेडियम परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिससे उसकी सूरत बदहाल हो गई है। खिलाड़ियों और युवाओं को अभ्यास करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि साफ-सफाई के नाम पर मिलने वाली धनराशि का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा है, जबकि जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ऋषिकेश यादव ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वतः संज्ञान लेते हुए ग्रामीण स्टेडियम दुबौली की साफ-सफाई कराने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। ग्रामीणों और खिलाड़ियों को उम्मीद है कि शीघ्र ही स्टेडियम की दशा सुधरेगी और युवाओं को बेहतर खेल वातावरण मिल सकेगा।

| |
Leave a comment
17FF

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams