राकेश सिंह गोंडा
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शातिर चोरो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने चोरी करने के 04 आरोपी अभियुक्तों- 01. अशोक वर्मा, 02. दिनेश वर्मा, 03. अरविन्द यादव, 04. लालबाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी पम्पिंग सेट बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने दिनांक 19.07.2022 को वादी नागेन्द्र कुमार पुत्र राम नरायण पाण्डेय की पम्पिंग सेट चोरी की थी। अभियुक्तगणों के विरूद्ध छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
01. अशोक वर्मा पुत्र राम प्रसाद वर्मा निवासी ककरहिया थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. दिनेश वर्मा पुत्र वलिकरन निवासी ककरहिया थाना छपिया जनपद गोण्डा।
03. अरविन्द यादव पुत्र रामनयन निवासी परसहिया मवई थाना छपिया जनपद गोण्डा।
04. लालबाबू पुत्र रामसेवक भट्ट निवासी अगयामाफी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.