Test Ad
भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती

भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती



 उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़::भारतीय जनता पार्टी जिला लालगंज के द्वारा संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को बूथ स्तर पर समरसता दिवस के रूप में मनाया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी लालगंज के नेताओ और पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने ग्राम बीबीपुर कदीम,ग्राम गड़हन बुजुर्ग,ग्राम गड़हन खुर्द और ग्राम गजयपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


  जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लालगंज का हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर बाबा साहब की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मना रही है। बाबा साहब ने जो काम अधूरा छोड़ा था उसको हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने का काम किया है।वो जिस जाति से आते थे उस समाज को उन दिनों समाज में अछूत माना जाता था।ऐसे में उन्होंने भेदभावपूर्ण और उपेक्षा भरे व्यवहार का सामना किया।इसके बाद उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितो और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओ के अधिकारों का समर्थन किया।दलितों के मसीहा अम्बेडकर महान चिंतक समाज सुधारक,न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परिकल्पना भी उन्हीं की सोच का नतीजा है।

   अम्बेडकर जयंती को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि बाबा साहब के महान और प्रेरक विचारो का प्रचार प्रसार करके उनकी प्रगतिशील सोच देश के करोड़ों युवाओं का प्रेरणा स्रोत बने।



   इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष तहबरपुर आशुतोष राय पंकज, जिला कार्यसमिति सदस्य रणविजय राय मनोज, प्रधान प्रतिनिधि बीबीपुर विवेक राय,जिला मंत्री अजय यादव,पूर्व प्रधान आदित्य वैभव,क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचेत राम,रामदरश राम,अनिल राम,त्रिभुवन राम,हरदेव राम,मिट्ठू राम,नेबूलाल राम,ललई राम,सूर्यनाथ राम,अखिलेश राम सहित दर्जनों बाबा साहब के अनुयायी उपस्थित रहें ||

भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.