कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई गोरखपुर की संगठनात्मक बैठक शनिवार को रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी, जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत के उद्बोधन के साथ की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्लान इन डिटेल और प्लान इन एडवांस के आधार पर कार्य करती है,संगठन द्वारा निर्धारित किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये हम कार्यक्रमों से पहले उसकी पूर्व योजना एवं पूर्ण योजना बनाते हैं। किसी भी कार्यक्रम की सफलता में हमारे देवतुल्य तपस्वी कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान होता है, हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन एवं समाज की सेवा में तत्पर रहते हैं।
आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 17 सितंबर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा, 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्वास्थ्य मेला,19 को मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी, 20 को स्वच्छता अभियान सार्वजनिक स्थलों पर, 21 को स्वच्छता अभियान अमृत सरोवरों का होगा, 22 को जल ही जीवन कैच द रेन, 23 को वोकल फार लोकल, 24 को कृत्रिम अंग उपकरणों का वितरण कैंप, 25 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि विचार प्रस्तुतीकरण एवं मन की बात, 26 को विविधता में एकता, 27 को शुभकामना अभिनंदन पत्र, 28 को प्रबुद्धजनों का सम्मेलन, 29 को कोविड टीकाकरण केंद्रों पर स्टाल, 30 को टीवी मुक्त राष्ट्र पर आयोजन, 1 अक्टूबर को बृहद वृक्षारोपण एवं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर खादी की खरीद एवं जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
उक्त सभी कार्यक्रमों को भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में आयोजित कर रही है।
बैठक में आभार ज्ञापन भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम एवं संचालन जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं खजनी विधायक श्रीराम चौहान, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री एवं विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, विधायक महेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रबाला श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ला, संजय सिंह श्रीनेत, हरिकेश राम त्रिपाठी, शेष मणि त्रिपाठी, आरडी सिंह, ब्रह्मानंद शुक्ला, राजाराम कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी के.एम.मझवार, आईटी संयोजक इंद्र कुमार निगम, जनार्दन श्रीवास्तव, मंजू सिंह, स्वतंत्र सिंह,ओमप्रकाश धर द्विवेदी, रामानंद यादव, नरेंद्र सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दुर्गेश दुबे नीरज, विनय कुमार सिंह, उपेंद्र गौड़, चंचला शुक्ला, शत्रुघ्न कसौधन सहित जिला/ मंडल प्रभारी एवं समस्त मंडलों के अध्यक्ष व प्रमुख लोग उपस्थित थे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.