Test Ad
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवा रक्त दाताओं का बढ़ाया मनोबल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवा रक्त दाताओं का बढ़ाया मनोबल

गोरखपुर ब्यूरो

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर " सेवा पखवारा" अभियान के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर जिला व महानगर इकाई द्वारा सयुक्त कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला अस्पताल ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया |


 प्रदेश अध्यक्ष  भूपेंद्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष एम एल सी डॉ धर्मेंद्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की गरिमामई  उपस्थिति में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व मे भारी सख्या मे कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया |


प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के इस  प्रयास की सहारना करते हुए कहां की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर  रक्तदान महा शिविर लगाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने देश  व समाज के प्रति सेवा और समर्पण को दिखाया  है। 


 क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गोरखपुर के सभी 12 जिलों में  युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया है।  साथ ही भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को  अभिवादन करते हुए रक्तदान शिविर की  पूरी जानकारी से अवगत कराया |


कार्यक्रम के तहत गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक मे भारतीय जनता युवा मोर्चा  के राष्ट्रीय महामंत्री ,सांसद राजू बिष्ट ने फीता काट  कर रक्तदान का शुभारंभ किया । राजू बिष्ट ने रक्तदान शिविर का प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा की युवा देश की भविष्य है |


 रक्तदान करने वालों में  भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, अखिल देव त्रिपाठी,कर्मवीर सिंह, संजू यादव, हर्ष श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव,राहुल राना, रजत गुप्ता शिवम राय ,राहुल गिरी, राहुल साहनी, आलोक आनंद, विकास गुप्ता विकास पाण्डेय, दीपक सिंह, जय तिवारी, अमित पाण्डेय, विकास पाठक,आशुतोष सिंह, राहुल जयसवाल, सुमित मौर्य, अनुपम, गौरव गुप्ता, शिवम सिन्हा,सहित 150 लोगो ने रक्तदान किया 


 इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी , महामंत्री  हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय  उपाध्यक्ष  डॉक्टर सत्येंद्र सिन्हा ,  उमेश अग्रहरि, सूरज राय, इंद्रमणि उपाध्याय, रणविजय शाही,अम्बिकेश धर दुबे, प्रिंस जायसवाल, मीडिया प्रभारी राहुल साहनी व महानगर और  मंडल सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे |


  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवा रक्त दाताओं का बढ़ाया मनोबल
admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.