कैलाश सिंह विकास रिपोर्ट आंनद कुमार सिंह
घर में जन्म देने वाली माता का आदरपूर्वक सम्मान करें
वाराणसी!आज श्री भारतेन्दु स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति बड़ा गणेश, लोहटिया द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के शारदीय नवरात्र के सत्तमी तिथि पर नगर के सात वरिष्ठ विभूतियों को सम्मानित किया गया।यह सम्मान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औषधि मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विशिष्ट अतिथि भरत उपाध्याय (प्रभारी थाना कोतवाली), तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ कैलाश सिंह विकास (राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएजे) ने प्रणाम पत्र, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले महानुभाव सर्वश्री भरत उपाध्याय (प्रशासनिक सेवा) आनन्द कुमार सिंह अन्ना (पत्रकारिता सेवा) श्री प्रदीप जायसवाल (भारतेन्दु संस्थापक) श्री प्रेम चंद गुप्ता (समाज सेवा) डॉ राजकुमार प्रजापति (चिकित्सा सेवा) विकास यादव (राजनीति सेवा) सम्मानित किये।
इसके साथ ही क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथि गण श्री भरत उपाध्याय एवं डॉ कैलाश सिंह विकास ने मां शारदा को नमन करते हुए कहा मां दयालु है, कल्याणकारी है,पुरे विश्व का कल्याण करती है,हम सभी कर्तव्य है कि देवी मां का भव्य पुजन करते हुए घर में विराजमान माता का सेवा जरूर करें।क्लब के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया संचालन सोनी चक्रवाल धन्यवाद प्रकाश अभिषेक शर्मा ने किया।
समारोह में सर्वश्री मयंक शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता, राहुल शर्मा,ओम प्रकाश गुप्ता,अजय सेठ, हरिदास यादव, दिनेश गुप्ता, राकेश यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थिति रही!
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.