Test Ad
जालसाज के झाँसे में फँसी महिला, आवास के नाम पर गवाँ दी रुपये चालीस हजार

जालसाज के झाँसे में फँसी महिला, आवास के नाम पर गवाँ दी रुपये चालीस हजार

गोरखपुर ब्यूरो 

झंगहा गोरखपुर।  झंगहा क्षेत्र में आवास के नाम पर एक महिला से उच्चके ने ₹ 40,000 गूगल पे व फोनपे के माध्यम से खुद को अधिकारी बता कर मँगवा लिया। पीड़ित महिला के खाते मे जब आवास का पैसा नहीं आया तो महिला परेशान होकर इसकी जानकारी झंगहा पुलिस को दिया।

     झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा  अमहिया निवासी गीता देवी पत्नी हीरामन हरिजन के मोबाइल पर किसी उचक्के ने फोन किया कि हम आवास हेड ऑफिस से बोल रहे हैं आपका आवास आया है और अगर आपको आवास चाहिए तो तुरंत   मोबाइल नंबर 7266005934पर फोनपे या गूगल पे कर दो । आवास जल्दी मिल जाय इस लालच में महिला ने किसी तरह रुपये पैसे का व्यवस्था कर कई  किस्तों मे  कुल चालीस हजार पाँच सौ बीस रुपये .₹40520 .भेज दिया। महिला का पति सूरत मे जाकर मजदूरी करता है। आवास बनाने के लिए जब खाते में धनराशि नहीं आई तो वह घबड़ा गयी ,शंका होने पर महिला ने तुरंत अपने पति हिरामन के पास फोन किया और घटना की सारी बात अपने पति को बताई। हीरामन को तुरंत समझ में आ गया कि हमारी पत्नी के साथ धोखा धड़ी करके जालसाजी हुई है। वह अपनी पत्नी को तुरंत थाने पर जाकर उक्त घटना की पूरी जानकारी देने के लिए कहा। हीरामन की पत्नी गीता देवी ने झंगहा पुलिस को आज उपरोक्त जालसाजी की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।क्षेत्र में दर्जनों लोग ऐसी धोखाधड़ी एवं जालसाजी के शिकार हुए हैं।ए जालसाज अपने फन में इतने माहिर होते हैं कि पढ़े लिखे लोग भी इनके जाल में फँस जा रहे हैं।ऐसी घटनाओं के रोकथाम के लिए प्रशासन को और भी सुदृढ़ कार्यवाही की जनहित में आवश्यक है।

जालसाज के झाँसे में फँसी महिला, आवास के नाम पर गवाँ दी रुपये चालीस हजार
admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.