कृपा शंकर चौधरी रिपोर्ट कमलेश कुमार गोरखपुर
गोरखपुर। दीपावली के मद्देनजर शासन की मंशा है की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहे किंतु चोरों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। आलम यह है कि रात की तो बात छोड़िए दिन में ही चोरियां हो जा रही हैं। सूत्रों की माने तो संबंधित चौकियों के मैनेज करने की प्रवृत्ति का यह नतीजा है की चोरियां अपने चरम पर हैं।
खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहां पाण्डेय गोला में मकान की खिड़की तोड़कर दस लाख की चोरी हो गई। श्याम कुमार कन्नौजिया आर्मी के अवकाश प्राप्त है जिनके मकान में शनिवार को अज्ञात चोरों ने दिन में ही खिड़की तोड़कर आलमारी में रखा छह लाख सोने ,चांदी के जेवरात एवं नकदी सहित दस लाख की चोरी कर ले गए। बताया गया श्याम कुमार कन्नौजिया आर्मी में रिटायर के बाद रेलवे मे कार्यरत हैं और शनिवार को भी ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी भगवानी देवी पुत्री से मिलने दिल्ली चली गई थी। सूनसान मकान की जानकारी रख रहे चोरों द्वारा दिनदहाड़े ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
सूत्रों की माने तो दो थानों की चौकियों के बीच घटित हुए इस मामले में पुलिस भी जिम्मेदार है। दोनों चौकियों में छोटी छोटी घटनाओं को मैनेज करने का नतीजा है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं। जहां पुलिस कार्यशैली की हनक होनी चाहिए वहां लेनदेन का माहौल बना हुआ है। स्थिति इतनी दयनीय है कि तमाम मामले में पुराने पुलिस कर्मी अपने से सेटिंग कर लेते हैं और चौकी प्रभारी को जानकारी तक नहीं होती है।
फिलहाल इस तरह की बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है किन्तु खुलासा क्या होगा यह भविष्य के गर्भ में छिपा है।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.