मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
बस्ती। विकास क्षेत्र रुधौली के रायठ में स्थित ओम गिरिनाग धाम में चल रहे 10 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव व श्री सर्वारिष्ट निवारण महायज्ञ कार्यक्रम के चौथे दिन रविवार को नैमिषरण्य से आये यज्ञाचार्य प० प्रमोद शास्त्री सहित अन्य विद्वान पंडितों द्वारा विद्वत वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा मुख्य यजमान कर्नल कमलेश्वर पति त्रिपाठी व उनकी पत्नी ललिता त्रिपाठी को आरुणी मंथन कराया गया।
इसके पूर्व शनिवार की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए उत्तर -मध्य क्षेत्र से उमेश कन्नौजिया और उनकी टीम के आये कलाकारों द्वारा पूर्वांचलीय लोकगीत एंव धोबिया नृत्य व लोकगायन आदि लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति से गंवई जीवन जीवंत कर दिया। इस दौरान दर्शकों भारी भीड़ तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन करती रही। जिन्होंने गांव की लोक परंपरा से जुड़े लोक साहित्य को अपनी कला के माध्यम से उजागर किया। इस नृत्य को देखने के लिए एक बारगी दर्शक कुर्सी छोड़ खड़े भी हो गए थे। पंडाल में बैठे आमंत्रित लोगों ने भी लोकनृत्य की इस विद्या को खूब सराहा। साथ ही सभी ने इस कला की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस दौरान देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, मुकेश, अखिलेश त्रिपाठी, मिथिलेश त्रिपाठी, प्रधान निशू त्रिपाठी, ओमप्रकाश पाण्डेय, संजय कुमार त्रिपाठी, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, पिंटू यादव, फूलचंद, उमाशंकर यादव, विपुल सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.