Test Ad
सरदार नगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाया सरकार की उपलब्धियां

सरदार नगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाया सरकार की उपलब्धियां

राकेश कुमार सरदार नगर गोरखपुर 

सरदार नगर गोरखपुर।

 यूपी की जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के  लोक सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उक्त बातें उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोमवार को मजीठिया स्टेडियम सरदारनगर  में सेवा सुशासन  और गरीब कल्याण के नौ साल पूरे होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी जी के सरकार चलाने के नौ वर्ष पूरा होने पर अभिनंदन।उन्होंने कहा जो कच्चे मकान और झोपड़ियों में रहता है उसका दर्द दूर करने के लिए मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू किया जिसमे सभी बुनियादी सुविधा शौचालय सौभाग्य योजना के तहत  बिजली कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन  दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मोदी जी की अगुआई में भ्रष्टाचार मुक्त भारत और योगी जी अपराधमुक्त करने का कार्य कर रहे हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया जम्मू कश्मीर से धारा  370 हटाने का कार्य मोदी जी के नेतृत्व में हुआ।विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि  सपा बसपा का यूपी में खाता भी नहीं खुलेगा। 

संबोधन से पहले उप मुख्य मंत्री का भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम को मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता सांसद कमलेश  पासवान विधायक विमलेश पासवान विधायक राजेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने संबोधित  किया संचालन मनोज कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भोलानाथ पासवान दीपक जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरदार नगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाया सरकार की उपलब्धियां
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.