Test Ad
भोजपुरी क्षेत्र के पवित्र माटी के समृद्ध मातृभाषा है भोजपुरी - नरसिंह

भोजपुरी क्षेत्र के पवित्र माटी के समृद्ध मातृभाषा है भोजपुरी - नरसिंह

देवरिया प्रतिनिधि 

रूद्रपुर देवरिया। सोमवार को  भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के तत्वावधान में सतासी इंटर कालेज रुद्रपुर में एक सम्मान संगोष्ठी आयोजित किया गया। विचार विमर्श का विषय था,भोजपुरी क्षेत्र के पवित्र माटी की समृद्ध भाषा है भोजपुरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बी एन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर मंच के संयोजक नरसिंह, मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रमेश तिवारी वक्ता थे।


भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह ने कहा कि भारत की पवित्र भूमि भोजपुरी क्षेत्र है जहां की सबसे ताकतवर और पूर्ण भाषा भोजपुरी है।इस क्षेत्र का गौरवशाली इतिहास रहा है। जो ज्ञान, विज्ञान,आध्यात्म, साहित्य और बैभव के लिए विश्व विख्यात था। यह काशीराज के नाम से जाना जाता था और यह संतो, वीरों,चिन्तकों, की भूमि है। इस माटी के होनहार बेटो और बेटियों ने दुनिया में मान बढ़ाया है। हम लोगों को अपने गौरवशाली इतिहास को जानना और समझना चाहिए।


उन्होंने कहा कि मातृभाषा भोजपुरी दुनिया की समृद्ध और ताकतवर भाषा है।। भारत की यह एक मात्र भाषा भोजपुरी है जो भारत के बाहर बोलीं जाती है और राज भाषा और राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त है। दुनिया को उत्तम संस्कार सिखाने की क्षमता भोजपुरी भाषा में है।

हम सभी लोगों को अपनी मातृभाषा भोजपुरी पर गर्व होना चाहिए। भोजपुरी भाषा भाषा ही नहीं संस्कृति है, पहचान है अस्मिता है। हमें भोजपुरी को सम्मान देना चाहिए। भोजपुरी पढ़िए बोलिए और लिखिए। कुछ लोग भोजपुरी भाषा को अश्लीलता परोस रहे हैं इससे भोजपुरी भाषा कमजोर हो रही है। इसका विरोध किया जाना चाहिए भोजपुरी पुनर्जागरण मंच मातृभाषा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कराने और अश्लीलता को समाप्त करने के लिए संकल्प के साथ आया है। आप एकजुट होकर इस पवित्र काम में मंच का सहयोग करें।

कप्तान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि हमारी मातृभाषा और संस्कृति पर गढे जा रहे नापाक आरोपो का खंडन करने का। आप ताकतवर मां के बेटे हैं और बेटी हैं भोजपुरी भाषा को सम्मान दिलाने सवारने और बचाने के काम के लिए आगे आइए।

रमेश तिवारी ने गीत के माध्यम से अपन उद्बोधन में कहा कि मातृभाषा भोजपुरी को हृदय में रखिये। अन्य सभी भाषाओं को आदर दीजिए। भोजपुरी भाषा में अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दीजिए।साफ सुथरा गीत लिखे और गाए।

कालेज के उप प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार यादव ने बच्चों को भोजपुरी भाषा का जीवन में क्या महत्व है बताया छात्राओं ने भोजपुरी में मधुर गीत सुनाया।

अंत में अध्यक्षीय भाषण करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि मातृभाषा भोजपुरी को सम्मान दिलाने के लिए इस अभियान में हमारा पूरा सहयोग रहेगा एवं पुणे कार्यक्रम के लिए हम आमंत्रित करते हैं।


इस अवसर पर रिया तिवारी, सोनम गौड़, आरती गौतम, अर्पिता, स्नेहा, अमृता, संजना, यादव प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, आशीष कुमार, डॉ रामसेवक, डॉ महेश्वरी सिंह, विप्लव प्रकाश मिश्र, कृष्ण कांत कन्नौजिया, अभिषेक पाण्डेय, संजय कुमार,सतीश चन्द्र पाण्डेय, श्रीमती वन्दना सिंह, अतुल दूबे सुजीत शर्मा, रामशरण  केशवानी,अनुज सिंह, ऋषिकेश तिवारी, तथा अन्य कई कर्मचारी सहित संगीता चतुर्वेदी, दीनानाथ यादव, सदानंद, कैलाश माझी,विनय कुमार निषाद, अरविंद कुमार पाण्डेय,अरूण सिंह, गोविंद उपस्थित रहे।


भोजपुरी क्षेत्र के पवित्र माटी के समृद्ध मातृभाषा है भोजपुरी - नरसिंह
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.