उपेन्द्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़
आजमगढ़। विकासखंड महाराजगंज में सहायक लेखाकार पद पर कार्यरत अखिलेश यादव पदोन्नति कर लेखाकार बन गए हैं। प्रतिभा के धनी अखिलेश यादव के पदोन्नति पर सगे संबंधियों सहित मित्रों में हर्ष व्याप्त है।
मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ अखिलेश यादव ग्राम टहर किशनदेवपुर आजमगढ़ के निवासी हैं। इनकी पहली पोस्टिंग कार्यालय संभागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ में दिनांक 16 मार्च 2020 को हुईं थीं और बाद में इनका स्थानांतरण जुलाई 2021 में महराजगंज हो गया था। इनके द्वारा जहां भी सेवा दी गई इनके व्यवहार और कार्य के लोग मुरीद हो गये।
आखिरकार प्रतिभा के धनी अखिलेश यादव को नव वर्ष 2024 के प्रथम दिन आंतरिक लेखा परीक्षा आदेश के क्रम में सहायक लेखाकार के पद से पदोन्नति कर लेखाकार बना दिया गया।
श्री अखिलेश के पदोन्नति से नरसिंह यादव अमित यादव , हरीश चौबे, अमित चौबे आदि लोगो में हर्ष व्याप्त है।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.