Test Ad
मजबूत संगठन के जरिए राजभर के दिल्ली के सदन में पहुंचने की तैयारी

मजबूत संगठन के जरिए राजभर के दिल्ली के सदन में पहुंचने की तैयारी


रिपोर्ट-माइकल भारद्वाज बलिया


बलिया- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर ने बलिया के रसड़ा में स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय पर वर्तमान जिला पंचायत सदस्यों और पूर्व प्रत्याशियों के साथ जनपद के सभी विंग्स की मीटिंग रविवार को बुला ली। अपने कार्यकर्ताओं के हौसले को बुलंद करते हुए सुभासपा प्रमुख श्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2024 के लोक सभा का चुनाव नजदीक है और हम अपने मजबूत संगठन के जरिए दिल्ली के सदन में जाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारा संगठन पहले के अपेक्षा और भी मजबूत हो गया है। हमारा मजबूत संगठन हमारी शान है। हम अपने कार्यकर्ताओं और लोगों के  सम्मान का ख्याल रखते हुए आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। राजभर के संगठन को कमजोर आंकना ठीक नहीं होगा । उत्तर प्रदेश में राजभर की पार्टी ने 118  और बलिया- में 11 जिला पंचायत जीता है तथा बहुत प्रत्याशी 500 से 800 वोटों के अन्तर से चुनाव हारे हैं। अभी श्री ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में राजनीति का केंद्र बिंदु बने हुए हैं और लगातार सुर्खियों में हैं।

सूत्रों से खबर है कि भाजपा राजभर को अपने खेमे में लेने के लिए तैयार हो गई है। जिसकी पहल सीधे अमित शाह जी कर रहे हैं।

इसी मीटिंग में सुभासपा जिलाध्यक्ष श्री सुग्रीव राजभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव ,प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, रजनीश श्रीवास्तव प्रदेश प्रमुख महासचिव, शिवेद्र बहादुर सिंह प्रदेश महासचिव, रूद्र प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेंद्र चौधरी ,कुंजन राजभर, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष विच्छेलाल राजभर, प्रदेश अध्यक्षा उमरावती सिंह, मनियर चेयरमैन प्रत्याशी रविंदर हठी, दिनेश वर्मा,अवधेश यादव आदि तमाम सुभासपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मजबूत संगठन के जरिए राजभर के दिल्ली के सदन में पहुंचने की तैयारी
admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.