Test Ad
बैण्ड बाजे संग व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बैण्ड बाजे संग व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा


कैलाश सिंह विकास रिपोट आनंद कुमार सिंह

वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा भारत की आजादी के 75 वें वर्ष पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत आज 13 अगस्त 2022, शनिवार को सायं 3 बजे गोदौलिया चौराहे से बैण्ड बाजे संग भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा के मुख्य अतिथि- खाद्य सुरक्षा, आयुष व औषधि प्रशाधन मंत्री माननीय डाॅ. दयाशंकर मिश्र “दयालु “ तथा बतौर विशिष्ट अतिथि- विधान परिषद सदस्य माननीय श्री अशोक धवन थे। तिरंगा यात्रा गोदौलिया से प्रारम्भ होकर बांसफाटक, ज्ञानवापी, चौक, नीचीबाग, बुलानाला होते हुए मैदागिन चौराहा पहुंची जहां डाॅ. दयाशंकर मिश्र व पदाधिकारियों ने लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर डा. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर नागरिक अपने घर तिरंगा लगाकर राष्ट्रध्वज के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करे।

यात्रा में केशरिया, हरा, सफेद दुपट्टा धारण किए व्यापारी तिरंगा झण्डा लहराते चल रहे थे। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम् आदि का जयघोष लोगो में राष्ट्रप्रेम का जज्बा भर रहा था। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे व ढोल नगाड़े पर देश भक्ति धुन गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते भर क्षेत्रीय व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पेयजल व जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य रूप संरक्षक तिलकराज कपूर, मुकुन्दलाल अग्रवाल, अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मदनमोहन अग्रवाल, रविशंकर सिंह, अनिल यादव, पवन मोदी, हर्षपाल कपूर, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, अशोक चौरसिया, गौरीशंकर नेवर, रवि सर्राफ, कोषाध्यक्ष अनिल केशरी, प्रदीप गुप्ता, विनोद मिश्रा, अशोक गुप्ता, अश्वनी शाह, संजय राय, नन्दलाल अरोड़ा, सोनालाल सेठ, सुरेंद्र तिवारी, अखिलेश सिंह, विजय यादव, जगदीश चन्द्र पटेल, केशरीनन्दन उपाध्याय, संजय राय, राजेन्द्र चक्रवाल, कुमार लाल सचदेवा, अशोक जायसवाल, अशोक सिंह, किशन जायसवाल, वैभव कपूर, मनोज चौरसिया, अशोक खट्टर, विनोद गुप्ता, अजय यादव, हर्ष सरीन, नवीन गिरी, उषा अग्रवाल, सुनन्दा सिंह, लवली सेठ, रश्मि साहू, सोनम द्विवेदी, पिन्की, सविता, मीनू यादव, रुबी, सोनम, रीता, सीता, कुसुम, आशा, गुड्डन सावित्री, मंजू, राजरतन सिंह, संतलाल दूबे, रविकांत तिवारी, अजय तिवारी, प्रमोद केशरी, सोनू कपूर, सुधीर, कल्लू, बच्चेलाल सहित सैकड़ो व्यापारी शामिल रहे।

बैण्ड बाजे संग व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.