कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा के डिप्टी चीफ वार्डेन पद पर अविनाश चंद्र अग्रवाल और कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन पद पर अरविन्द कुमार विश्वकर्मा को शासन द्वारा नियुक्त किया गया है। श्री विश्वकर्मा पिछले दस वर्षों से पोस्ट वार्डेन पद पर कार्यरत रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए डिप्टी डिवीजनल वार्डेन पद पर नियुक्त किया गया। डिवीजनल वार्डेन कोतवाली पद पर पुनः कन्हैया लाल यादव और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन (आरक्षित) पद पर पवन कुमार पांडेय नियुक्त किए गए हैं। नियुक्ति होने पर नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने सभी को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,सहायक उप नियंत्रक इरफानुल हुदा, विवेक कुमार राय, कुलदीप श्रीवास्तव, प्रमोद पाल,पुर्णेन्दु हलधर,अयन बोस, कुलदीप श्रीवास्तव आदि ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.