Test Ad
मकर संक्रांति पर कराया खिचड़ी सहभोज का आयोजन

मकर संक्रांति पर कराया खिचड़ी सहभोज का आयोजन

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली 

रुधौली: कस्बे के थाना शिव मंदिर पर स्थानीय पागल कमेटी द्वारा खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय निवासियों के साथ पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, के अलावा तहसीलदार केशरीनन्दन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा भी शामिल हुए। पूर्व विधायक ने कहा कि मकर संक्रांति का मह्त्व धार्मिक होने के साथ साथ वैज्ञानिक व आयुर्वेदिक रुप में भी इसका एक अलग महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अधिक महत्वपूर्ण होता है। जब सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसे "संक्रांति" कहा जाता है। इसी प्रकार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को "मकर संक्रांति" के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है, अंधकार का नाश व प्रकाश का आगमन होता है।

        इसका वैज्ञानिक महत्व यह है कि मकर संक्रांति के पावन दिन पर लंबे दिन और रातें छोटी होने लगती हैं। सर्दियों के मौसम में रातें लंबी हो जाती हैं और दिन छोटे होने लगते हैं, जिसकी शुरुआत 25 दिसंबर से होती है। लेकिन मकर संक्रांति से ये क्रम बदल जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति से ठंड कम होने की शुरुआत हो जाती है, इसके अलावा इस त्योहार का आयुर्वेदिक महत्व भी है कि संक्रांति को खिचड़ी भी कहते हैं। इस दिन चावल, तिल और गुड़ से बनी चीजें खाई जाती हैं। तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। सहभोज कार्यक्रम मे आयोजक जयप्रकाश जयसवाल, मुन्ना जयसवाल, राजकुमार चौधरी, अरविन्द गुप्ता, प्रदीप सिंह, अमित यादव, ओमनाथ सोनी, सुजीत सोनी, राम कुमार शर्मा, राम उग्रह जयसवाल, दुर्गेश सोनी आदि मौजूद रहे।

मकर संक्रांति पर कराया खिचड़ी सहभोज का आयोजन
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.