Test Ad
दान और सम्मान देने से स्व ज्ञान और विवेक अभि वृद्धि होती है--कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी

दान और सम्मान देने से स्व ज्ञान और विवेक अभि वृद्धि होती है--कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी


कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

पत्रकारगण हुए सम्मानित

वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने आज अपने आवास पर मकरसंक्रांति एवं अपने जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी जनपद के पत्रकारों का सम्मान एवं  गरीब-असहाय जनो को कम्बल वितरित किए।

उस दौरान कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि आज का यह पर्व भारतीय संस्कृति की अविरलता को जानने का पर्व है,मकरसंक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और देवलोक मे दिन आरम्भ होता है।यह पर्व दान और स्नान का है ।दान और सम्मान देने स्व ज्ञान और स्व विवेक की अभिवृद्धि होती है।आज के दिन सभी पत्रकारों का हृदय तल से सम्मान और अभिनंदन कर आत्मिक सुख की अनुभूति हो रही है।जो पत्रकार सदैव किसी भी परिस्थिति मे अपने कठोर साधना और परिश्रम से अपने संस्था को गति देते हैं उन्हे समाज के हर वर्ग को सदैव मिलकर सम्मान के साथ उत्साहवर्द्धन करने की जरुरत होती है।

कुलपति प्रो त्रिपाठी ने कहा कि संक्रांति पर्व पर गरीब असहाय लोगो को कम्बल वितरित कर हृदय को शान्ति की अनुभूति हुई।हमारे यहां संविदा पर कार्यरत सुरक्षा कर्मी,सफाई कर्मी एवं अन्य लोगो को कम्बल वितरित कर आनन्द का सुखद एहसास हुआ।

अप्रवासी भारतीय ई रमन त्रिपाठी बतौर अतिथि कहा कि दान पूण्य और सम्मान देकर हम अपने संस्कृति को पुष्पित और पल्लवित करती है यही हमारी सभ्यता का प्रतीक है।

उस दौरान कुलपति के साथ उनकी पत्नी श्रीमती बादामी त्रिपाठी,बेटी,बहू एवं पौत्र आदि उपस्थित थे।

सम्मान समारोह के प्रारम्भ मे मंगलाचरण एवं स्वस्तिवचन किया गया।

उस दौरान सम्मानित होने वाले पत्रकार गण एवं अन्य-

ई रमन त्रिपाठी,जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र,सचिव प्रभु नाथ,विजय चटर्जी,श्री अजय कृष्ण श्रीवास्तव,श्री आलोक श्रीवास्तव,श्री प्रकाश राय,मो जावेद,राघवेन्द्र केशरी,डॉ जिनेश कुमार,देवेश पांडेय,सुशील मिश्र,जमुना दयाल,विश्वकर्मा,अन्नू श्रीवास्तव,धीरज सिन्हा,पवन मौर्य आदि पत्रकारों का अभिनंदन और सम्मान कुलपति द्वारा किया गया।

दान और सम्मान देने से स्व ज्ञान और विवेक अभि वृद्धि होती है--कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी
ADMIN
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.