Test Ad
वरिष्ठ रेडियोलाजिस्ट प्रो ओ पी शर्मा ने कहा महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रथम चरण में जागरुकता की कमी है रोटेरियन आगे आए

वरिष्ठ रेडियोलाजिस्ट प्रो ओ पी शर्मा ने कहा महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रथम चरण में जागरुकता की कमी है रोटेरियन आगे आए


कैलाश सिंह विकास वाराणसी 

वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास व देवेंद्र श्रीवास्तव हुए सम्मानित


वाराणसी! सुन्दरपुर स्थित बृज इनक्लेब में रोटरी क्लब वाराणसी सनराइज़ के तत्वावधान में आयोजित  महिलाओं में स्तन कैंसर लक्षण व उपाय संगोष्ठी में वरिष्ठ रेडियोलाजिस्ट प्रो रो ओम प्रकाश शर्मा (ओ पी शर्मा) ने कहा महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रथम चरण में ध्यान दिया जाए तो विषम परिस्थिति कभी नहीं होगी! इसके हम सभी रोटेरियन बंधुओं से अनुरोध करते हैं स्तन कैंसर के प्रारम्भिक अवस्था का जोरदार ढंग से जागरूकता अभियान चलाये! जिससे महिलाओं के जीवन को सुरक्षित किया जा सके! जागरूकता के अभाव में कैंसर रोग तीसरे चरण में चला जाता है!यह सोचनिय विषय है! 

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय चिकित्सा संस्थान पूर्व रेडियोलाजिस्ट विभागाध्यक्ष प्रो ओ पी शर्मा ने कैंसर रोग के लक्षण, चरण, व उपचार पर स्लाइड प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी! उन्होंने कहा महिला के अंत:वस्त्र सुगम न होने के कारण भी कैंसर होने का भी सम्भावना बना रहता है! 

 रोटरी क्लब सनराइज़ के सचिव रो राजीव जयपुरिया ने सभी का स्वागत किया! प्रो ओ पी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार तहकीकात न्यूज़ वाराणसी व्यूरो डा कैलाश सिंह विकास, पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया! अध्यक्षता रो एम एल गुप्ता ने की! 

संगोष्ठी में रोटेरियन सर्वश्री राजीव जयपुरिया, वी के कटारिया, संजय रूगटा, राजेश कुमार वर्मा, अनिल पाठक, ए के काबरा, संगीता काबरा, अनिल गुप्ता, जे जोशी, अंजलि देव, डी दास, देव आशीष, संकल्प गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित अन्य रोटेरियन शामिल रहे!

वरिष्ठ रेडियोलाजिस्ट प्रो ओ पी शर्मा ने कहा महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रथम चरण में जागरुकता की कमी है रोटेरियन आगे आए
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.