उपेंद्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़
आजमगढ़। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा रविवार को श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्याम प्रभु के भक्त सड़कों पर नाचते गाते अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने निशान यात्रा में शामिल श्रद्घालुओं का स्वागत किया। श्याम महोत्सव के बाद रविवार को राणी सती श्याम भक्त मंडल द्वारा नगर के मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई। सुबह से ही भक्त श्याम प्रभु का भजन कीर्तन करने में जुटे रहे। भक्तिमय वातावरण में श्याम प्रभु की झांकी और डीजे पर श्याम प्रभु के गीत बज रहे थे जिस खाटू श्याम के भक्त नाचते हुए मस्ती में चूर नजर आए। इस दौरान भक्तों द्वारा उड़ाए गए रंग, अबीर और गुलाल से नगर क्षेत्र की सड़कें सरोबार हो गई। होली से पहले ही श्रद्घालुओं ने होली का एहसास कराया।निशान यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से निकलकर, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक, मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए बिन्नानी गार्डेन पहुंच कर संपन्न हुई। जहां श्याम प्रभु के निशान को रखा गया। वहां से एक मार्च को श्याम प्रभु को भक्त लेकर खाटू श्याम को रवाना होंगे। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ डालमियां ने बताया कि एक मार्च को हम लोग इस निशान को लेकर खाटू श्याम जाएंगे। धाम से 14 किमी पहले से हम लोग पैदल खाटू श्याम तक जाएंगे श्याम निशान को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर शंभू जालान, अजीत रुंगटा, परितोष रुंगटा, सौरभ डालमिया, अभिषेक खंडेलिया, प्रत्यूष डालमिया, अशोक रूंगटा, आशुतोष रुंगटा, प्रदीप बैरसिया, अरुण रुंगटा, संजय डालमिया आदि उपस्थित थे।
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.