Test Ad
भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट उपेंद्र कुमार पांडे 


आजमगढ़। भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री संजय राय मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना ने किया। जिला कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक आईटी व सोशल मीडिया की जिला टीम मौजूद रहे। इस अवसर पर संजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान फरवरी से प्रारंभ होकर मार्च महीने के अंत तक सम्पन्न होगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी बूथों का पुनर्गठन एवं सत्यापन करना है। वर्तमान में गठित बूथ समिति में 21 सदस्यों है जिसमें संशोधन कर 11 सदस्यों की नई बूथ समिति का गठन करना है । साथ में मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए पन्ना प्रमुख बनाया जाएगा। 1 मार्च से 5 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण अभियान की विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की सफलता के लिए जिला स्तर और मण्डल स्तर पर चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी बारह महीने लगातार जनता के दरवाजे पर जाने का काम करते हैं जनता को सरकार की योजना बताने कार्य करते हैं जन समस्या के निराकरण का प्रयास करते हैं।हम बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी कार्य करने की लगन के दम पर आने वाले चुनाव में फिर से आजमगढ़ में कमल खिलेगा।

इस अवसर पर शिवनाथ सिंह, डा श्याम नारायण सिंह, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, नन्हकू राम सरोज, नागेंद्र पटेल, अवनीश मिश्रा, हरिवंश मिश्रा,  विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, अवनीश चतुर्वेदी, बबिता जसरासरिया, निखिल राय, रवि राय, अंजना  सिंह, उषा आर्य, महेंद्र मौर्या, दिलीप मिश्रा, राजन उपाध्याय, विशाल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, शोभित श्रीवास्तव, धर्मवीर चौहान, सौदागर भारती, कर्मवीर विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.