Test Ad
स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ के तत्वधान में नगर पथ संचलन एवं एकत्रीकरण

स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ के तत्वधान में नगर पथ संचलन एवं एकत्रीकरण



रिपोर्टर उपेंद्र कुमार पांडे आजमगढ़ 


आजमगढ़। जिले मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ नगर द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर नगर पथ संचलन एवं एकत्रीकरण किया गया। बता दे की नगर के बिन्नानी गार्डेन में स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण हुआ जहा कुछ स्वयं सेवक प्रभुनाथ सिंह, इंद्र भूषण, सिंहासन यादव, डॉक्टर नितिन को रामचरित्र मानस और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। सह प्रान्त कार्यवाह ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत उत्सवों का देश है इसमें से छः उत्सव संघ भी मनाता है जिसमे से एक उत्सव वर्ष प्रतिपदा का है उन्होंने कहा कि आज भी राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म है। इस धर्म का पालन प्रत्येक भारतीय नागरिकों को तत्परता के साथ समर्पण भाव रखकर करना चाहिए। जिसके बाद पथ संचलन बिन्नानी गार्डेन से प्रारंभ होकर मातबरगंज, चौक, पुरानी कोतवाली से तकिया पहुंचा वहा से फिर कोट चौराहा होते हुए, दलालघाट, काली चौरा से बड़ादेव् मन्दिर होकर पुनः बिन्नानी गार्डेन पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान नगर में जगह जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवको का स्वागत किया।

पथ संचलन के दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ आर० बी० त्रिपाठी, जिला संघचालक कामेश्वर, नगर संघचालक रामबदन, सह नगर संघचालक अजय अग्रवाल, नगर कार्यवाह डॉ पारिजात बरनवाल, विभाग प्रचारक सत्येन्द्र, गौरव, राजन, अभय दत्त गोंड, सत्य विजय राय, मनोज पांडे, शुभम, डॉ रामजी सिंह, नरेन्द्र, अनुराग, धनन्जय, विजय, कमलेश, अरविंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ के तत्वधान में नगर पथ संचलन एवं एकत्रीकरण
Admin
Share: | | |
Comments
Leave a comment

Advertisement

Test Sidebar Ad
Search

Recent News

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

Videos

Get In Touch

Call Us:
9454014312

Email ID:
tahkikatnews.in@gmail.com

Follow Us
Follow Us on Twitter
Follow Us on Facebook

© Tehkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tehkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: LNL Soft Pvt. LTD.