Go!
वाराणसी -: 19 विभूतियां काशीरत्न एवं शान-ए-काशी अलंकरण से हुई अलंकृत

वाराणसी -: 19 विभूतियां काशीरत्न एवं शान-ए-काशी अलंकरण से हुई अलंकृत

निज प्रतिनिधि 

वाराणसी। विकसित भारत के निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। मीडिया का कार्य लोगों के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। यह बातें मंगलवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पाणिनि सभागार में सामाजिक विज्ञान विभाग और इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 30वां राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न एवं शान-ए-काशी 2025 और विकसित भारत के विकास में मीडिया की भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पद्मश्री पं गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने कही। उन्होंने आयुर्वेद की चर्चा करते हुए कहा कि पवित्र भारत, निरोग भारत और शक्तिशाली भारत ही विकसित भारत है। इसमें मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। अध्यक्षता करते हुए सं.सं.विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि मीडिया शासक एवं जनता के बीच की सेतु है। सिर्फ भौतिक विकास ही भारत के विकास की परिकाष्ठा नहीं हो सकती है। विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत का होना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखना होगा। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए कहा कि मीडिया शासन की बातों को किस किस तरह दुनिया के समक्ष देश की सकारात्मक छवि बन सके। उन्होंने पश्चिमी देशों के मशीनों के महारथ पर चर्चा को हुए कहा कि पश्चिम के देश मशीन के अधीन मनुष्य को रखते हैं लेकिन भारत देश मनुष्य के अधीन मशीन को रखते हैं। उन्होने कहा कि विकास यह होता है जिसमें हम भी सुखी रहे और हमारी आने वाली पीडिया भी सुखी से रह सके। कहा कि आध्यामिक एवं आदि देवीय विकास ही स्थायित्व होता है। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के निदेशक राजेश गौतम ने कहा कि मीडिया एक सचेतक की भूमिका निभाता है और समाज को गति देने का काम करता है।
सामारोह का शुभारंभ पूजा पण्ड्या द्वारा मंगलाचरण एवं आगंतुक अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पूर्व विभागाध्यक्ष (साामाजिक विज्ञान विभाग) प्रो. राजनाथ और विषय प्रवर्तन विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर दृष्टि पत्रिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह में वाचस्पति डॉ. दिव्य चेतन ब्रम्हचारी, शम्भू शरण श्रीवास्तव, राधा सिंह, प्रभात वर्मा, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, पं. सुखदेव मिश्र, डॉ. विमल कुमार त्रिपाठी, अपर्णा सिंह एवं कृष्ण कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) को काशीरत्न अलंकरण और अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ. श्याम बिहारी मिश्र, आशुतोष शास्त्री, माधुरी मिश्रा, रश्मि त्रिपाठी, पूजा पण्ड्या, डॉ. अंशु शुक्ला को शान-ए-काशी अलंकरण और डॉ. ओम प्रकाश शर्मा और डॉ. शुबाष चंद्र को आईएजे लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड और इंजिनियर रामनरेश 'नरेश' का अभिनन्दन और विक्रम कुमार को नाइजिरिया द्वारा डॉक्टरेट उपाधि 2025 अलंकरण से अतिथियों ने अंगवस्त्रम, पगड़ी प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अतिथियों का आईएजे परिवार द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। संचालन अनुपम गुप्ता, धन्यवाद ज्ञापन डॉ कैलाश सिंह विकास ने किया। इस अवसर पर डॉ नितेश कुमार गुप्ता, डॉ. राहुल सिंह, सत्य नारायण द्विवेदी, हृदय नारायण द्विवेदी, विजयता सचदेवा, गीता राय, अर्जुन सिंह, आशीर्वाद सिंह, मुहम्मद दाउद, आनन्द कुमार सिंह, जफरूद्दीन फारूकी, विनय कुमार श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, राजू वर्मा, अमित कुमार पाण्डेय, मोती लाल गुप्ता, राधा सेठ, तेजस कुमार सिंह, ज्योति सिंह आदि थे।

| |
Leave a comment
RT1M

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams