Go!
दुस्साहस -: खेत में रोपे गए धान को मनबढ़ों ने ट्रैक्टर से जोता

दुस्साहस -: खेत में रोपे गए धान को मनबढ़ों ने ट्रैक्टर से जोता

बेला काटा में स्थित एक जमीन को लेकर मनबढ़ कर रहे बार बार विवाद

मनबढ़ों के सामने बौना साबित हो रही पिपराईच पुलिस 

कृपा शंकर चौधरी 

 गोरखपुर। पिपराईच थानाक्षेत्र के बेला काटा में मनबढ़ों ने शनिवार को रोपे गए धान के खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया। खेत को जोतने वाले मनबढ़ों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पिपराईच पुलिस भी उसके सामने बौना साबित हो रही है। इस मामले में पीड़ित ने पिपराईच पुलिस से एक बार फिर शिकायत किया है।
         पिपराईच थानाक्षेत्र के गोविंदपुर निवासी गंगा सागर पांडेय की एक जमीन है। जिसका कुछ हिस्सा उन्होंने बहुत पहले अंगद मौर्या के रिश्तेदार को बेचा था। शेष बची हुई जमीन उन्होंने बेला काटा निवासी भरत, शत्रुध्न और प्रह्लाद को बेच दी। अंगद मौर्या के बैनामे में चौहद्दी नहीं दर्ज है। जमीन मालिक ने जब बाकी जमीन भरत आदि को बेचा तो अंगद मौर्या परिवार द्वारा विवाद शुरू कर दिया गया। इस जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। जिसमे मौर्या परिवार ने एक बार प्रह्लाद द्वारा बहुत पहले चलाये गए नींव को उखाड़ कर फेक दिया गया था। दूसरी बार राजस्व टीम की मौजूदगी में मौर्य परिवार ने प्रह्लाद आदि को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इसके अलावा भी एक बार विवाद किया गया। पीड़ित भरत आदि ने हर बार पिपराईच पुलिस से शिकायत किया गया। लेकिन पिपराईच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया। जिसका नतीजा यह रहा कि शनिवार को भरत आदि द्वारा अपने हिस्से की जमीन पर धान रोपा गया था उसे मौर्या परिवार ने शनिवार की रात में ट्रैक्टर से जोत दिया। भरत आदि का आरोप है कि मौर्या परिवार अपनी दबंगई से उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। खेत मे लगे धान को जोत देने से भरत आदि का बहुत नुकसान हुआ है। भरत ने मौर्या परिवार के इस दबंगई की शिकायत पिपराईच पुलिस से एक बार फिर किया है। अब देखना यह है कि पिपराईच पुलिस मनबढ़ों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

इस संबंध में सीओ चौरी चौरा अनुराग कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। पूरे फसाद की जड़ जमीन विक्रेता है। उसे बुलवाया गया है। पूरी जानकारी कर मामले का निस्तारण किया जाएगा और फसल को खराब करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

| |
Leave a comment
41CT

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams