Go!
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल को बुलडोजर से रोका गया

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल को बुलडोजर से रोका गया

लखनऊ ब्यूरो 

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता विरोधी दल विधान सभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार निर्धारित रास्ते से व्यापारियों से मिलने गोरखपुर पहुंचा। भाजपा के विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधिमंडल के साथ धक्का मुक्की की और अभद्रता की, काला झंडा दिखाया और रोकने के लिए जेसीबी का भी इस्तेमाल किया।
    समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने माता प्रसाद पाण्डेय और नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव के साथ वहीं धरना दिया। बाद में पैदल मार्च करते हुए व्यापारियों के पास पहुंचे।
    श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का रवैया लोकतंत्र विरोधी और जनविरोधी है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल को भाजपा के लोगों ने रोका। दुर्व्यवहार किया धक्कामुक्की की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गोरखपुर का विरासत गलियारा के नाम पर धर्मशाला बाजार से घंटाघर होते हुए पाण्डेय हाता, नार्मल पुलिस चौकी तक विस्तारीकरण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। शासन के इशारे पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा सैकड़ों व्यापारियों की दुकानों और मकानों को तोड़ा जा रहा है। उन्हें बाजार भाव के अनुसार मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
    समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित व्यापारियों से मिलने जा रहा था। लेकिन भाजपा के लोगों ने लोकतंत्र विरोधी रवैया दिखाते हुए न्याय की आवाज दबाने के लिए प्रतिनिधिमंडल को रोका। भाजपा सच्चाई छिपाना चाहती है। लोगों का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा सरकार में अघोषित आपातकाल है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग किया कि व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जाए। उन्हें बाजार भाव के अनुसार मुआवजा दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव, गोरखपुर के सपा जिलाध्यक्ष श्री बृजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष श्री शब्बीर कुरैशी समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे।
     

| |
Leave a comment
WG1S

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams