सिधारी साजेब हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले—प्रदेश में चल रहा जंगलराज
उपेन्द्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़
आजमगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को सिधारी क्षेत्र पहुंचकर साजेब हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है, आमजन असुरक्षित हैं।”
अजय राय ने लखनऊ में आयोजित बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “यह रैली भाजपा प्रायोजित थी, बस झंडे बसपा के लगे थे। भाजपा ने बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह रैली कराई है। 19 साल बाद मायावती को कांशीराम की याद क्यों आई, यह जनता समझ रही है।”
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय, शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन, सुमन सिंह, नजम शमीम, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, राम गणेश प्रजापति, हरिओम उपाध्याय, गिरीश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।