Go!
बैंकाक में हर्षोल्लास के साथ गोरखपुरियों ने  मनाया श्रीकृष्ण छठिहार

बैंकाक में हर्षोल्लास के साथ गोरखपुरियों ने मनाया श्रीकृष्ण छठिहार

 

-बैंकाक में हिंदुओ के पवित्र 108 वर्ष पुराने विष्णु मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

GORAKHPUR चौरीचौरा। भारत के लोग जहां पर है उनके द्वारा भारतीय संस्कृति और धरोहर को संजोकर रखा गया है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के बाद गुरुवार की रात में बैंकाक में स्थित हिंदुओ व भारतीयों के आस्था के केंद्र श्री विष्णु मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
    चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक के मठिया निवासी राजेश यादव ने बैंकाक से बताया कि 108 वर्ष पुराना श्री विष्णु मंदिर बैंकाक (थाईलैंड) के पवित्र प्रांगण में श्री कृष्ण भगवान का छठीहार  मनाया गया। उन्होंने बताया कि पूर्वाचंल के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज, कौड़ीराम, बांसगांव, गगहा, चौरीचौरा के सैकड़ो लोगों ने छठिहार में भाग लिया। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि श्री विष्णु मंदिर के मुख्य आचार्य ओम हरि शर्मा, प्रधान विनोद सिंह मंदिर के वरिष्ठ सदस्य थेवन तिवारी, राहुल शाही, बम शुक्ला, आनंद यादव, संगम यादव, दूधनाथ यादव, सुनील शुक्ला, विनोद सिंह, सुड़ू दुबे व संजय सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

| |
Leave a comment
FSOC

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams