Go!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का75 वा जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का75 वा जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया


उपेन्द्र कुमार पांडेय 


 आजमगढ़ :भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 17 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सदर अस्पताल में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  300 लोगों ने रक्तदान किया।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एम एल सी और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने किया। इसके अलावा 1946 बूथों  पर सार्वजनिक स्थलों की  साफ सफाई की गई।।
सोलह पी एच सी, सी एच सी  पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक  ने  कहा है कि  भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा फखवाड़ा के रूप में मानती है । जिसमें सेवा के विभिन्न कार्यकोकों का आयोजन किया जाता है। उसी क्रम में आज आजमगढ़ सदर अस्पताल युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर  का आयोजन किया गया। सीएससी और पीएसी पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। आज के अवसर पर हम सभी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

इस अवसर पर  ध्रुव कुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू,हरिबंस मिश्रा, सुशील कुमार सिंह,प्रवीण सिंह, विभा बरनवाल, निखिल राय ,जयराम पाठक, सुभाष पांडेय, ननकू राम सरोज ,मयंक गुप्ता, पूनम सिंह, निरुपमा पाठक, बबीता जयसरिया, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद है।

| |
Leave a comment
MJ85

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams