सरदार पटेल की जयन्ती पर समाजवादियों ने किया नमन, कहा – अखंड भारत के निर्माता को देश सदैव याद रखेगा
                            
                            
                              
 
राजित राम यादव, बस्ती
बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संयोजन सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत की 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
 
जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि “सरदार पटेल को देश सदैव अखंड भारत के निर्माता के रूप में याद करेगा। उनके अदम्य साहस, संगठन क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा ने भारत को एक सूत्र में बांधा।”
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक अतुल चौधरी कविन्द्र, राजेन्द्र चौधरी, दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, आर.डी. निषाद, विपिन त्रिपाठी, महेश चौधरी, पंकज निषाद आदि ने कहा कि आजादी के समय देश में बिखरी हुई 562 रियासतों को एकजुट करना सरदार पटेल की अद्भुत कूटनीति और राष्ट्रप्रेम का परिणाम था।
 
रामशंकर निराला, अखिलेश यादव और जितेन्द्र यादव ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की बात करते हुए बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ अध्ययन किया और इंग्लैंड जाकर 36 महीने का वकालत कोर्स सिर्फ 30 महीने में पूरा किया।
उन्होंने कहा कि “पटेल जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है – मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण।”
 
कार्यक्रम में अरविन्द सोनकर, गीता भारती, गुलाब सोनकर, युनुस आलम, प्रशान्त यादव, रामाशीष वर्मा, शंकर यादव, रन बहादुर यादव, तूफानी यादव, संजय कुमार गौतम, राज मोहन सिंह ‘राजू’, भागीरथी पटेल, सुमित पटेल, गौरीशंकर, प्रिया श्रीवास्तव, दिवाकर चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, हरीश, सावित्री सिंह, राधा देवी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।