Go!
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर 

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत चनकापुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार माड़ापार निवासी विनय पासवान (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र गणेश पासवान, शुक्रवार रात करीब आठ बजे सोनबरसा बाजार से अपने घर की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान चनकापुर ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

| |
Leave a comment
V0NC

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams