Go!
झांकी दर्शन कर हुए निहाल, फिर भजन गंगा में किया स्नान -श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में देर रात तक झूमते रहे खाटू वाले के भक्त

झांकी दर्शन कर हुए निहाल, फिर भजन गंगा में किया स्नान -श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में देर रात तक झूमते रहे खाटू वाले के भक्त

 


-बाबा के साथ खेली गई फूलों की होली, फिर रंगों की भी बरसी फुहार

उपेन्द्र कुमार पांडेय 


आजमगढ़। श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में रविवार की शाम आयोजित तृतीय श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन महोत्सव में पहुंचे लोग खाटू वाले श्याम सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी का दर्शन कर निहाल हो उठे तो साथ में गायक कलाकारों ने भजन की ऐसी गंगा बहाई कि श्रद्धालु देर रात तक गोते लगाते रहे। कोलकाता से आए गायक कलाकार लव अग्रवाल ने खूब धमाल मचाया।
कार्यक्रम का आगाज बाबा की ज्योत जलाकर हुई। कोलकाता से आए गायक कलाकार लव अग्रवाल ने मंच की बागडोर संभाली तो एक के बाद एक भजन खाटू वाले श्याम की चरणों में अर्पित कर उनके भक्तों की ऊर्जा में संचार कर दिया। भजन गंगा में लोग स्नान करने के साथ उसकी धारा में देर रात तक बहते रहे। पूरा पंडाल जयकारों से गूंजता रहा और हर कोई अपने स्थान से उठकर होली के रंग में सराबोर होने को आतुर दिखा। कलाकारों ने भव्य मंदिर सा पंडाल बनाया और उसमें खाटू वाले श्याम प्रभु की नैनाभिराम झांकी के साथ राधा-कृष्ण, सालासर बालाजी की झांकी सजाई। महाविद्यालय के पास बने तोरण द्वार पर श्री श्याम शरणम पढऩे के साथ लोग अंदर पहुंचकर बाबा के समक्ष शरणागत होते गए। पहुंचने वालों ने दरबार में बाबा की ज्योत जलाई और उसके बाद भजनों का आनंद लिया। लोगों ने बाबा के साथ फूलों की होली खेली और उसके बाद रंगों की फुहार भी बरसने लगी। इस दौरान केसर और चंदन की खुशबू से भी वातावरण सुवासित हो उठा।
खास यह कि पुरुष वर्ग सफेद कपड़े और अधिकतर महिलाएं लाल वस्त्र धारण कर पहुंची थीं। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हर्षित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, अमित गोयल, अनूप अग्रवाल, परितोष रूंगटा, ओम प्रकाश अग्रवाल, डेविड अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, अमन गर्ग, सुमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
R6V7

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams