Go!
शादी से पहले युवती की ट्रेन से कटकर मौत, युवक से विवाद की भी चर्चा

शादी से पहले युवती की ट्रेन से कटकर मौत, युवक से विवाद की भी चर्चा

कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर कुर्मियान टोला निवासिनी अंकिता चौधरी (24) पुत्री राजेश चौधरी की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवती का शव मोतीराम अड्डा रेलवे लाइन पर धोबीघट्टा के सामने स्थित रेलवे पुल के पास मिला। अंकिता छह बहनों में सबसे बड़ी थी और उसकी शादी आगामी 20 अप्रैल को तय थी।
घटना शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस 112 मौके पर पहुंची। इसके बाद झंगहा थानाध्यक्ष अनुप सिंह व मोतीराम चौकी प्रभारी गोपी कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, जिस युवक से अंकिता की शादी होने वाली थी, उससे वह बीते करीब एक सप्ताह से फोन पर बातचीत कर रही थी। यह भी बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन लाल रंग की एक गाड़ी से दो लोग उसे लेकर आए थे और घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद थे।
ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर युवती और एक युवक के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी। इसके बाद युवती के रेलवे ट्रैक की ओर जाने और यह कदम उठाने की चर्चा है। हालांकि इन बिंदुओं की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

| |
Leave a comment
G6UO

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams