शादी समारोह के दौरान मैरेज हॉल से बाइक गायब
रिपोर्ट — विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार (गोरखपुर)
गोरखपुर। चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर ब्लॉक अंतर्गत कबूतरी स्कूल के पास स्थित एक मैरेज हॉल से गुरुवार शाम बाइक चोरी की घटना सामने आई है।
पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंगोरिया गांव निवासी प्रभाकर मणि त्रिपाठी पुत्र जनार्दन मणि त्रिपाठी शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने शाम लगभग 7 बजे अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (संख्या UP 53 CY 5837), काले रंग की जिस पर स्लेटी रंग की पट्टी लगी है, मैरेज हॉल के बाहर खड़ी कर ताला लगाया और अंदर चले गए।
करीब 8:30 बजे वापस आने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चल सका, जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है।