अनिमेष जैन को मिली पीएचडी की उपाधि
महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर
झंगहा (गोरखपुर)। प्रताप नारायण सिंह इंटर कॉलेज, बरही सोनबरसा गोरखपुर में शिक्षक एवं गाजीपुर जनपद के डारीडीह गांव निवासी अनिमेष जौन पुत्र श्रीसेवक मसीह जौन को राजनीति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने अपना शोध कार्य “शीतयुद्ध के पश्चात हिंद महासागर में महाशक्तियां और भारत की स्थिति : 1990 से वर्तमान तक” विषय पर सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर से पूर्ण किया।
यह शोध कार्य राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. गौरव कुमार श्रीवास्तव के सफल निर्देशन में संपन्न हुआ। पीएचडी उपाधि मिलने की जानकारी होते ही शिक्षण जगत एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल रहा।
अनिमेष को पीएचडी उपाधि मिलने पर प्रो. विनायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. रुसी राम महानंदा, प्रो. विनिता पाठक, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. मुहम्मद आबिद अंसारी, डॉ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. माधव प्रसाद पांडेय, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. यादवेंद्र आर्या, पूनित आर्या, प्रेम कुमार, विकास सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।