Go!
रामपुर (रा) में ग्राम चौपाल: फार्मर रजिस्ट्री, वित्तीय साक्षरता और श्रम कार्ड पर जागरूकता

रामपुर (रा) में ग्राम चौपाल: फार्मर रजिस्ट्री, वित्तीय साक्षरता और श्रम कार्ड पर जागरूकता

कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

गोरखपुर। विकास खंड खोराबार अंतर्गत रामपुर (रा) ग्राम सभा के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत ग्राम सभा के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक करते हुए इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता सामुदायिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत परिजनों के बैंक खातों में छूटे धन को प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा साइबर फ्राड से बचाव को लेकर क्या करें और क्या न करें जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
एसआईआर विषय पर अपनी बात रखते हुए एडीओ आईएसबी छोटेलाल यादव ने कहा कि सरकार इसे जल्द से जल्द पूर्ण कर जनहित में आगे की रणनीति पर काम करने की इच्छुक है। जिन लाभार्थियों के नाम सूची में छूट गए हैं, उन्हें जागरूक करते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने में सभी को सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन पर नव नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर संगीता चौधरी का उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से औपचारिक परिचय कराया गया।
सेक्रेटरी गरिमा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा श्रम कार्ड के रूप में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है। श्रम कार्ड बनवाने से दुर्घटना बीमा, पेंशन तथा सरकार की विभिन्न रोजगार योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
कृषि विभाग के अधिकारी ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विकास खंड खोराबार में मूंग एवं गर्मी की मूंगफली के बीज उपलब्ध हैं। इच्छुक किसान अपना नाम पंजीकृत करा कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी छोटेलाल यादव, उमेश तिवारी, कृषि रक्षा अमूल निधि संजय श्रीवास्तव, मीना, सेक्रेटरी गरिमा, ग्राम प्रधान लालवचन निषाद, संगीता चौधरी, सफाई कर्मी सहित ग्राम सभा के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
5KOF

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams