Go!
 श्री 1008 रुद्र महायज्ञ प्रारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

श्री 1008 रुद्र महायज्ञ प्रारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई


रिपोर्ट — विनोद कुमार
सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर

गोरखपुर/पिपराइच।
पिपराइच ब्लॉक क्षेत्र के इस्लामपुर पंचायत भवन स्थित शिव मंदिर एवं दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को 11 दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। यज्ञ प्रारंभ से पूर्व गाजे-बाजे के साथ एक विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर इस्लामपुर गांव, बरईपुर, गोविंदपुर, क्षत्रिय बाबा के स्थान, बेला बाजार होते हुए नथुवा केवटली माता मंदिर से 15 मिल मझने नाले तक पहुँची। वहां सभी कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचीं, जिसके बाद विधिवत यज्ञ का शुभारंभ किया गया।
बताया गया कि यह रुद्र महायज्ञ पिछले 13 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। यह महायज्ञ कुल 11 दिनों तक चलेगा।
दिन के समय 20 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक कथा वाचिका प्रियंका द्विवेदी (देवरिया) के मुखारविंद से कथा प्रवचन होंगे। वहीं 24 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक कथा वाचिका अंजलि द्विवेदी (कुशीनगर) श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाएंगी।
सुबह एवं रात्रि काल में रामलीला मंडली (बृजेश दास) द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला का सजीव मंचन किया जाएगा।
महायज्ञ का समापन 1 मार्च 2026 को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इसी दिन सायंकाल महा भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
महायज्ञ के यज्ञाचार्य आचार्य पवन मिश्रा हैं। वहीं कलावती महंत जी (फुआ) का योगदान प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
मुख्य यजमान के रूप में केशव सिंह, रामसमूझ सिंह, रामबहादुर सिंह, वशिष्ठ सिंह, अमर सिंह, जयराम विश्वकर्मा एवं गोरख शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा सुरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, नन्हे सिंह, अष्टभुजा तिवारी, ईश्वर शर्मा, विजय सिंह, गणेश सिंह, बीरू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

| |
Leave a comment
0DFV

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams