Go!
पिपराईच में सौतेली बेटी की निर्मम हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

पिपराईच में सौतेली बेटी की निर्मम हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर 

गोरखपुर। थाना पिपराईच क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी सौतेली पुत्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 24 और 25 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला का पति देर रात लघुशंका के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान महिला ने घर में मौजूद अपनी सौतेली पुत्री पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पिपराईच में मुकदमा संख्या 94/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला पूजा मौर्या पत्नी त्रिवेणी मौर्य, निवासी इमलिया उर्फ विजहरा, को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। इस जघन्य वारदात से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

| |
Leave a comment
G08A

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams