शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में जागी वैज्ञानिक जिज्ञासा, 108 छात्र-छात्राएं हुए रवाना
कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा/गोरखपुर। खोराबार विकासखंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों को नई जानकारियां प्राप्त करने और व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विकासखंड खोराबार के 36 उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 108 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों में भ्रमण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान सुभाष पासवान, पुष्प निषाद, बाल मुकुंद निषाद सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।