Go!
खोराबार ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

खोराबार ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास


कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर। खोराबार ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह 7:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राम केवल पासवान की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्लॉक के कर्मचारियों सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। योगाभ्यास में भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति और शीर्षासन जैसे आसन किए गए। खोराबार के ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस वर्ष योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' रखी गई। कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष रामकेवल पासवान ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा का ऐसा मंत्र है, जो स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी बृजमोहन राय, राज नारायण सिंह, रामभवन यादव, सुभाष पासवान, पंकज जयसवाल, अवध बिहारी कसौधन, दिलीप कसौधन, महेंद्र प्रताप सिंह, रामदुलारे, सुनील यादव, संतोष सिंह, सुमित श्रीवास्तव और अवध नारायण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

| |
Leave a comment
6WW5

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams