दीपावली 2025: 20 अक्टूबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और तैयारी
डेस्क न्यूज़
नई दिल्ली। भारतवर्ष में दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और खुशियों का प्रतीक है। हर घर दीपों की रोशनी से जगमगाता है, रिश्तों में मिठास बढ़ती है और माता लक्ष्मी का स्वागत बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है।
इस वर्ष 2025 में दिवाली को लेकर कई लोगों में भ्रम है कि यह 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर 2025 को रात 03:44 बजे से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर को सुबह 05:54 बजे तक रहेगी। तिथि और प्रदोष काल को देखते हुए, इस वर्ष दिवाली का मुख्य उत्सव 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त:
लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान घर में सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।
प्रदोष काल: शाम 05:46 बजे से रात 08:18 बजे तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक
दीपावली पूजन सामग्री:
भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमा, लाल कपड़ा, पंचामृत, शुद्ध जल, हल्दी-कुमकुम-अक्षत, ताजे फूल, सुपारी, लौंग, इलायची, धूप-अगरबत्ती, मिठाई एवं मौसमी फल, चांदी के सिक्के, मिट्टी के दीये और कलश।
पूजन की विधि:
1. सुबह स्नान और घर की सफाई
2. पूजा स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण
3. चौकी पर लाल या पीले वस्त्र में प्रतिमा स्थापना
4. चावल की ढेरी पर दीपक प्रज्वलित करें
5. कलश स्थापना में जल, सुपारी, हल्दी, सिक्का डालकर नारियल और आम पत्ते रखें
6. लक्ष्मीजी को भोग अर्पित करें और भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की आरती करें
7. पूजा के बाद घर के हर कोने, दरवाजों और आंगन में दीपक जलाएं
इस दिवाली अपने घर को सजाकर और पूजा विधि का पालन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की जा सकती है।