वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार
डेस्क न्यूज़
स्टॉकहोम। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला की विपक्षी नेता और पूर्व सांसद मारिया कोरिना मचाडो को वर्ष 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में शुक्रवार को नोबेल समिति ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।
56 वर्षीय मचाडो को अपने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और तानाशाही के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। समिति ने कहा कि मचाडो ने “वेनेजुएला के नागरिकों के अधिकार और स्वतंत्रता की पुनर्स्थापना के लिए न्यायपूर्ण और अहिंसक संघर्ष” को नई दिशा दी है।
यह पुरस्कार 10 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसके साथ उन्हें 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 96 करोड़ रुपये) और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वाटने फ्राइडनेस ने कहा कि “मारिया कोरिना मचाडो का साहस और लोकतंत्र के प्रति समर्पण पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है।”