Go!
कुसम्ही बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर घायल

कुसम्ही बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर घायल


रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार/जगदीशपुर, गोरखपुर

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर पुलिस चौकी के कुसम्ही बाजार के समीप सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसम्ही बाजार स्थित ओम रेजीडेंसी के पास अचानक दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर टकरा गईं। दुर्घटना में ब्रह्मा (लगभग 22 वर्ष) और महेश (लगभग 20 वर्ष), निवासी रजही, थाना एम्स, तथा सिकंदर (लगभग 23 वर्ष), निवासी सोनबरसा बाजार सहित चार लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एम्स पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा एम्स गोरखपुर भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

| |
Leave a comment
5GPQ

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams