Go!
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत् विद्यालय में चौपाल का आयोजन

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत् विद्यालय में चौपाल का आयोजन

 

 

राकेश सिंह 

 

 खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को हकीकुल्लाह चौधरी महाविद्यालय घारीघाट में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया,इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे छेड़-छाड़,शोषण, दहेज उत्पीड़न बाल अपराध और ऐसिड अटैक की रोकथाम करना है,साथ ही विद्यालय न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित भी किया गया, खोड़ारे मिशन शक्ति टीम द्वारा आयोजित इस चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया,उन्हे मुख्यमंतत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई!उपस्थित लोगों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र के विषय में भी बताया गया,सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे यू पी आपातकालीन सेवा 112,विमेन पावरलाईन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108,से अवगत कराया गया,इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1030के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई!इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनते हुए फीडबैक फॉर्म भी भरवाया गया, इस मौके पर उप-निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला,आरक्षी आदर्श वर्मा,और महिला आरक्षी शालिनी, सहित खोड़ारे थाना के अन्य कर्मी मौजूद रहे,

| |
Leave a comment
C6D8

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams