Go!
बुढ़िया माई मंदिर परिसर में महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बाइक सवार उच्चक्के

बुढ़िया माई मंदिर परिसर में महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बाइक सवार उच्चक्के


रिपोर्ट— विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर

गोरखपुर। बुढ़िया माई मंदिर पर दर्शन करने आई महिला से बाइक सवार उच्चक्कों ने मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र स्थित कुसम्ही जंगल की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़िता पूनम चौरसिया पत्नी राघवेंद्र चौरसिया, निवासी बड़की बभनी थाना कोतवाली देवरिया, गुरुवार को अपनी जेठानी ममता के साथ बुढ़िया माई मंदिर दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन कर लौटते समय रास्ते में एक व्यक्ति खड़ा मिला, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल पर आगे खड़ा था। इसी दौरान रास्ते में खड़े व्यक्ति ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया और बाइक सवार के साथ फरार हो गया। घटना के दौरान आरोपित का एक चप्पल मौके पर छूट गया।
पीड़िता ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

| |
Leave a comment
YZMO

Comment

Advertisement

Test Sidebar Ad

क्या है तहकीकात डिजिटल मीडिया

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।

© Tahkikaat News 2017. All Rights Reserved. Tahkikaat Digital Media Pvt. Ltd. Designed By: Dizital Dreams