गोरखपुर -: छठ घाट पर जाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा के पास सोमवार की भोर में छठ घाट पर जाते समय सड़क हादसे में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, खोराबार थानाक्षेत्र के रामपुर नथई टोला निवासी राजाराम यादव उर्फ राजा (57) पुत्र स्व. बिहारी यादव भोर में छठ घाट पर जा रहे थे। इस दौरान गोरखपुर–देवरिया फोरलेन पर वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक राजाराम यादव तीन पुत्रों के पिता थे और खेती-किसानी करते थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।